फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses that went on the long route returned with half the passengers

लंबे रूट पर गई बसें आधी सवारियां लेकर लौटीं

Fri, 05 Nov 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Buses that went on the long route returned with half the passengers
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए चार स्पेशल बसें भेजीं थी। दिवाली पर सभी बसें आधा सवारियां लेकर लौटी हैं। निगम ने दो नवंबर को एक वोल्वो, एक डीलक्स और दो साधारण बसें मनाली से लंबे रूटों पर संचालित की।
विज्ञापन

मनाली से ये बसें सवारियों से भरकर निकलीं। लेकिन कुल्लू की ओर सवारियां न होने के कारण तीन के बजाय चार नवंबर को लौटना पड़ा। तीन नवंबर को बसों को सवारियां नहीं मिल पाई। इसके चलते निगम को घाटा उठाना पड़ा है। हालांकि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि दिवाली के दिन बाहरी राज्यों से कुल्लू के लिए सवारियों की कमी रही हो। इससे पूर्व लंबे रूटों पर भेजीं गई सभी बसें यात्रियों से भरकर ही वापस आती रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली उत्सव के लिए एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने बाहरी राज्यों के लिए आठ स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया था। इसके अनुसार दो नवंबर को मनाली से चंडीगढ़, मनाली से दिल्ली और मनाली से हरिद्वार के लिए चार बसें संचालित की गई। सभी बसें तीन नवंबर को सवारियां लेकर वापस लौटने वाली थी। लेकिन कुल्लू-मनाली के लिए सवारियां न मिलने से निगम को बसें वहीं खड़ी करनी पड़ी। दिवाली के दिन बसों को आधा सवारियों के साथ ही वापस बुलाया गया। उधर, एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दिवाली के दौरान यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए लंबे रूटों पर बसें भेजीं गई। दो अक्तूबर को मनाली से चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलीं। लेकिन सवारियां न मिलने की वजह से तीन के बजाय चार अक्तूबर को बसें लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed