{"_id":"61e196fdb86ce022d91cde2f","slug":"buses-of-long-routes-are-not-getting-passengers-kullu-news-sml3966157182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां नहीं मिलने से खाली दौड़ रही लंबे रूट की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां नहीं मिलने से खाली दौड़ रही लंबे रूट की बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू के मनाली से एचआरटीसी की लंबे रूट की बसें इन दिनों खाली दौड़ रही हैं। खासकर पिछले एक सप्ताह में बसों को सवारियां ही नहीं मिल रही है। वीरवार को मनाली-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस को मात्र दो ही सवारियां मिली। ऐसे में निगम इन बसों को अब खड़ा करने की तैयारी में हैं।
पिछले हफ्ते निगम की मनाली से चलने वाली साधारण, डीलक्स व वोल्वो बसों के कुल आठ रूटों में से छह को साल में लाखों रुपये की रोज की इनकम हो रही है, जो अब घट एक से डेढ़ लाख तक सिमट गई है। ऐसे में बसों के डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। निगम मनाली के दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, जम्मू, देहरादून आदि रूटों पर वोल्वो के साथ डीलक्स व साधारण बसों को चला रहा है। परंतु कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते केसों से सवारियों की संख्या में एकाएक कमी आ गई है। हालांकि कुछ बसों में कुल्लू-मनाली से 20 से 25 फीसदी सवारियों मिल रही हैं। दिल्ली से आते वक्त बसों को खाली आना पड़ रहा है। घाटे में चल रही एचआरटीसी की हालत और भी खराब होने लगी है। उधर, निजी बसों को भी लोकल रूटों पर सवारियां नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी टेक चंद ने कहा कि निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है। खासकर दिल्ली से लौटते सवारियां नहीं मिल रही है। इससे निगम को रोजाना लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।