{"_id":"627e99dc1c366b6488542c8c","slug":"buses-booked-for-bjp-rally-public-upset-kullu-news-sml4087491129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में रूटों पर नहीं दौड़ीं 190 सरकारी व निजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में रूटों पर नहीं दौड़ीं 190 सरकारी व निजी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा में हजारों की भीड़ जुटाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बसों को बुक किया गया था। इस कारण जिलाभर में निर्धारित 190 रूटों पर बसें नहीं दौड़ीं। शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में समयसारिणी अनुसार बसें संचालित न होने के कारण आमजन को परेशान होना पड़ा।
इस कारण सबसे अधिक परेशानी दुर्गम क्षेत्रों के लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को कई मील तक पैदल सफर करना पड़ा।
कुल्लू में भाजपा का शुक्रवार को अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों की करीब 190 बसों को बुक किया गया था। इन बसों को कार्यकर्ताओं को लाने और ले जाने का जिम्मा सौंपा गया था, इस कारण सैकड़ों रूट प्रभावित हुए हैं। बसें संचालित न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डों पर गिनी चुनी बसें ही देखने को मिली। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिनमें ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियों को एक से दो घंटों तक परेशान होना पड़ा है। यात्री सोमदेव शर्मा, शशि किरण, राम लाल, शिवानी, संजना, रियांशी ने कहा कि बसों की कमी के कारण दिक्कत हुई है। लोगों को मजबूरन पैदल या फिर टैक्सी का भारी भरकम किराया देकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा है। वहीं, निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि अभिनंदन कार्यक्रम के लिए अधिकतर बसों की बुकिंग की गई थी। उधर, इस संबंध में निगम के कुल्लू डिपो से क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कार्यक्रम के कारण कुछ रूटों पर निगम की बसें संचालित नहीं की गई हैं। बसों को कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने का जिम्मा सौंपा गया था।