{"_id":"621261bd55a0e71d7d6342a0","slug":"bus-will-not-run-between-kullu-kelang-now-kullu-news-sml4002179109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-केलांग के बीच अभी नहीं चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-केलांग के बीच अभी नहीं चलेगी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। कुल्लू-मनाली-केलांग रूट का एचआरटीसी ने रविवार को निरीक्षण किया। लेकिन अटल टनल के दोनों छोर की कुछ जगहों में सड़क पर बर्फ जमी हुई पाई गई। ऐसे में यहां बर्फ में मिट्टी फेंकने की जरूरत है।
निरीक्षण के बाद एचआरटीसी ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट दे दी है। हालांकि कुल्लू से रविवार को निगम की बस को टनल होकर केलांग के बीच ट्रायल के रूप में चलाया गया। बस सुरक्षित केलांग पहुंची है, लेकिन निगम ने सुरक्षा को देखते हुए अभी कुल्लू-मनाली-केलांग बस को चलाने का निर्णय नहीं लिया है। निरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में रविवार को कुल्लू से केलांग तक सड़क का निरीक्षण किया। शनिवार की रात घाटी सहित नॉर्थ और साउथ पोर्टल के दोनों छोर पर ताजा बर्फबारी के कारण सड़क में एक दो स्थान पर बर्फ की परत जम गई।
आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि शनिवार रात्रि घाटी में ताजा बर्फबारी के कारण धुंधी और नॉर्थ पोर्टल में पुल से आगे मार्ग में बर्फ होने के कारण मिट्टी बिछाने की आवश्यकता है। बस की पासिंग के लिए कुछ जगहों पर मार्ग को खुला करने की आवश्यकता है। जैसे ही सड़क साफ होती है तो उसी दिन से घाटी के लिए कुल्लू से बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को निगम के मुख्य निरीक्षक चुनीलाल की अगुवाई में कुल्लू से उदयपुर तक का निरीक्षण जीप से किया था और सड़क को उचित पाया गया है। कहा कि रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर सड़क को बस योग्य तैयार करने की अपील की है।