{"_id":"666c2daf24587655b404e23c","slug":"bus-service-started-from-keylong-to-koksar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124705-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग से कोकसर के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग से कोकसर के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
सात महीने के बाद बस सेवा मिलने से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग से कोकसर के लिए लगभग सात महीने से अधिक अंतराल के बाद बस सेवा आरंभ हो गई है। इसके चलते अब यात्रियों को जिला मुख्यालय केलांग और अटल टनल रोहतांग तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों को टैक्सियों में भारी भरकम किराया भी नहीं देना पड़ेगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो की बस सेवा शुरू करने के लिए लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने पहल की है। इसके बाद निगम ने केलांग से कोकसर के लिए बस सेवा शुरू की है। बस सेवा बहाल होने से कोकसर गांव सहित डिंफुक, रमथांग, तेलिंग, लालिंग, युरामूर्ति, छोकोर, केवग, शुरतंग, लवरंग और जगदंग के यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान अमरचंद, पूर्व उपप्रधान जिग्मेद और डिंफुक, कोकसर, रामथांग महिला मंडल ने विधायक अनुराधा राणा का आभार प्रकट किया है। हालांकि नर्सरी से शुरतंग तथा तेलिंग संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग सड़क के चौड़ीकरण और डंगे का काम कर रहा है। लिहाजा कुछ ग्रामीणों को अभी इसका फायदा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी केलांग की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि केलांग से कोकसर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बस शाम को केलांग से 5:15 बजे चलेगी और रात्रि ठहराव कोकसर में होगा। अगले दिन सुबह बस 7:00 बजे कोकसर से केलांग के लिए रवाना होगी। संवाद