{"_id":"68adeb0578ee8c9e830b3e7d","slug":"bus-operations-stopped-heavy-rain-became-a-hindrance-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155542-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बसों का संचालन बंद, भारी बारिश बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बसों का संचालन बंद, भारी बारिश बनी बाधा
Tue, 26 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
मनाली के समीप नदी में बही मालवाहक जीप।-संवाद
सरकारी और निजी बसों के पूरी तरह थम पहिये
लोगों को पैदल कई किमी का करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बंजार और लगघाटी में पहले से ही बस सेवा बंद चल रही थी। अब भारी बारिश के कारण कुल्लू-मनाली हाईवे और वामतट सड़क कई जगह अवरुद्ध हो गई है। ऐसे में कुल्लू-मनाली के लिए भी बस सेवा बंद हो गई है।
इसके अलावा पाहनाला, गड़सा, मणिकर्ण, बिजली महादेव आदि क्षेत्रों में भी बसों का संचालन नहीं हो पाया। जिले में परिवहन निगम और निजी बसों के पहिये पूरी तरह से थमे रहे।
भारी बारिश ने जिला मुख्यालय से लेकर छह के छह विकास खंडों कुल्लू, भुंतर, नग्गर, बंजार आनी और निरमंड में तबाही मचाई है। कुल्लू-मनाली हाईवे रायसन से मनाली तक कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। कुल्लू-मनाली वाया नग्गर सड़क अरछंडी में बाधित हुई है। इसके अलावा भुंतर-मणिकर्ण सड़क शारनी में बंद है। हाईवे-305 बालीचौकी में बंद है। इस वजह से सरकारी और निजी बसों का संचालन नहीं हो पाया। इससे लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर कई किलोमीटर निकलना पड़ा। हालांकि, जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर) कुल्लू-भुंतर पर निजी बसों का संचालन बीच-बीच में जारी रहा। उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जिले में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हैं। ऐसे में बसों का संचालन रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होते ही समयसारिणी अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
--