फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bulldozer will be used on encroachment in Kasol, joint committee engaged in investigation

Kullu News: कसोल में अतिक्रमण पर चलाया जाएगा बुलडोजर, जांच में जुटी संयुक्त कमेटी

Thu, 07 Nov 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer will be used on encroachment in Kasol, joint committee engaged in investigation
कुल्लू। पार्वती घाटी में सड़क और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसके लिए आठ से नौ विभागों की एक टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

टीम दो दिन से मौके पर जाकर जांच करने में जुट गई है। कसोल इलाके में चल रहे होटल, होमस्टे और कैंपिंग साइटों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। इनमें पर्यटन विभाग की ओर से जारी नियमों को भी परखा जा रहा है। होटलों, होमस्टे और कैंपिंग साइटों का पंजीकरण के साथ प्रदूषण को रोकने के नियमों और सफाई को भी जांचा जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व और लोक निर्माण विभाग सरकारी जमीन पर बने होटलों, व्यवसायिक गतिविधियों की भी जांच कर रहा है। कसोल में दुकान से बाहर सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और दुकानों के बाहर सामान बेचने वाले लोगों को कमेटी ने दो दिन का समय दिया है। दो दिन में अतिक्रमण को छोड़ना होगा, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई है कमेटी
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला की अगुवाई में संयुक्त कमेटी बनाई गई है। इसमें टीसीपी, लोक निर्माण, जलशक्ति, राजस्व, पर्यटन और वन विभाग समेत आठ से नौ विभागों को लिया गया है। टीम में शामिल सभी विभाग अपनी रिपोर्ट एसडीएम सदर को सौंपेंगे। अवैध कब्जों को साथ-साथ हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कसोल में कई रेहड़ी-फड़ियां भी अवैध तरीके से चल रही हैं।


--कसोल में अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कमेटी की जांच चल रही है। इसमें विभिन्न विभाग शामिल हैं। होटल, होमस्टे और कैंपिंग साइटों की जांच हो रही है। उनके सभी तरह के कागज चेक हो रहे हैं। दुकान के बाहर सामान रखकर बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों को दो दिन का समय दिया है। अगर खुद नहीं हटाते तो लोक निर्माण विभाग का बुलडोजर चलाया जाएगा। - विकास शुक्ला एसडीएम कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed