फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bridal path will be built between Kanehar-Bashleu, electric vehicles will run: Ram Singh

कनेहड़-बशलेउ के बीच बनेगा ब्राइडल पाथ, चलेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल : राम सिंह

Tue, 23 Jan 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 23 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bridal path will be built between Kanehar-Bashleu, electric vehicles will run: Ram Singh
बंजार के बठाहड से बशलेऊ सड़क का  एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने किया भूमि पूजन ।-संवाद
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मशियार में बनने वाली नौ किलोमीटर बठाहड़-बशलेउ सड़क का एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने सोमवार को भूमि पूजन किया। गांव बठाहड़ पहुंचने पर एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

बठाहड़ से बशलेउ सड़क का भूमि पूजन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि बठाहड़ से कनेहड़ चार किलोमीटर तक जीप योग्य सड़क भी बनाई जाएगी। कनेहड़ से बशलेउ तक पांच किलोमीटर का ब्राइडल पाथ बनेगा। इसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। बंजार और निरमंड इलाकों के आपस से जुड़ने से न केवल निरमंड के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचना आसान होगा बल्कि पर्यटकों के लिए भी नया पर्यटन स्थल उभरकर सामने आएगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए साधन खुलेंगे। राम सिंह मियां ने कहा कि सड़क के बनने से पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे। आपदा के समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक करोड़ की राशि जारी की थी। इस कारण बंजार में बंद पड़ी सड़कों को तत्काल प्रभाव से खोला गया। बंजार से बठाहड़ सड़क को चौड़ा करने के लिए 21 करोड़ की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका जल्द टेंडर लगेगा। सड़क चौड़ी होने से ग्रामीण जनता को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सड़क निकालने के लिए ग्रामीणों को जमीन देनी होगी। गुशैणी में बैली ब्रिज को हटा कर नया पुल लगाया जाएगा।

बठाहड़ में रैन बसेरा के लिए डेढ़ लाख का प्रावधान किया जाएगा। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान शांता देवी ने सड़क का भूमि पूजन करने के लिए एपीएमसी अध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरान उपप्रधान राजवीर, ठेवा राम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी, तेजा ठाकुर, मान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed