फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brainstorming in the meeting of SSB Guerrilla Organization

Kullu News: एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक में मंथन

Mon, 02 Feb 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 02 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming in the meeting of SSB Guerrilla Organization
ढालपुर में आगामी दिनों में केस से जुड़े बिंदुओं पर की गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक ढालपुर मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की।
इसमें संगठन से जुड़े कोर्ट केस की समीक्षा की गई और संबंधित सूची को अंतिम रूप दिया गया। इसे 20 फरवरी को दिल्ली भेजा जाएगा। खराब मौसम के कारण बैठक में संगठन के लोगों की उपस्थिति कम रही। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी सदस्य का नाम सूची में छूट गया है तो उसे 10 फरवरी तक जुड़ने का अवसर दिया जाएगा।

इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे केस की जानकारी दी गई। बताया कि सरकार की ओर से एसएसबी की ओर से 20 पन्नों का काउंटर एफिडेविट हाईकोर्ट में दायर किया गया है। इसका जवाब संगठन के वकील की ओर से बिंदुवार दाखिल किया जाएगा। बैठक में संगठन के महासचिव आंगमो देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर, कुल्लू सर्कल प्रधान अनूप राम सहित राम सिंह, भवानी प्रकाश, राम लाल, रूपलाल, सोहन लाल, द्रोपदी देवी, जगती देवी, शांता देवी, नोरजिन डोलमा, रमा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed