फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brahmin meetings of North India will come down one roof: Gautam

उत्तरी भारत की ब्राह्मण सभाएं एक छत ने नीचे आएंगी : गौतम

Thu, 05 Sep 2024 03:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
Brahmin meetings of North India will come down one roof: Gautam
हिमाचल ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष बोले, साझा की जा रही जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्तरी भारत की सभी ब्राह्मण सभाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्या, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में ब्राह्मण समाज अग्रणी भूमिका निभाए। इसके लिए विभिन्न ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उनकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। यह बात ब्राह्मण सभा हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कही। वहीं, पंजाब प्रांत ब्राह्मण सभा पठानकोट ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम को भगवान परशुराम का छाया चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
पंजाब प्रांत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अश्वनी शर्मा ने बताया कि सभा जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाती है। अब तक सभा ने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए 179 कन्याओं का विवाह करवाया है। जरूरतमंद मरीजों और लोगों की भी मदद की जा रही है। मनमोहन गौतम ने कहा कि ब्राह्मण सभाएं अपने कार्यक्रमों की जानकारी आपस में साझा करें।
विज्ञापन

इससे कार्यों को गति मिलेगी। देशभर मेंं कर्मकांड, ज्योतिष के प्रशिक्षण संस्थान जिलेस्तर पर खुलने चाहिएं, ताकि शास्त्रीय विद्या का प्रचार-प्रसार जनहित में होता रहे। केंद्र तथा विभिन्न प्रदेश सरकारों के समक्ष ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि शास्त्र महत्व के पक्ष को रखें। इस दौरान सुरेश शर्मा, अश्वनी गर्ग, राजेश शर्मा, विनय शर्मा, सुंदर, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed