{"_id":"65c8f922512cd5a01a0f875b","slug":"brahma-lakshmi-ani-won-the-cricket-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116651-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्रह्मा लक्ष्मी आनी ने जीती किक्रेट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्रह्मा लक्ष्मी आनी ने जीती किक्रेट स्पर्धा
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन के ढाका स्टेडियम छानीनाल में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच ब्रह्मा लक्ष्मी आनी और लंका शायर कनौन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मा लक्ष्मी टीम ने 15 ओवरों में 4 विकट के नुकसान पर 201 रन बनाए।
इसके जवाब में लंका शायर टीम 9 विकेट पर मात्र 104 रन ही बना पाई। ब्रह्मा लक्ष्मी आनी ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। क्रिकेट प्रतियोगिता में जिलेभर की 32 टीमों ने भाग लिया। देवराज 196 रन बनाकर मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। आढ़ती यूनियन के कोषाध्यक्ष चौबे राम साहू प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पधारे।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये की राशि भेंट की। खेलकूद समिति के अध्यक्ष चुनी लाल सागर ने कहा कि विजेता टीम को 71,000 रुपये और उप विजेता को 31,000 रुपये दिए गए। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
इस दौरान थाना सैंज से एएसआई चिंत राम, पंचायत प्रधान हीरा सिंह मेहता, दीवान डोगरा, प्रीतम सिंह, कौशल्या देवी, भागा देई, प्रेमा महंत, इंदिरा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद