फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP took out a candle march in Kullu on the mysterious death of Vimal Negi

Kullu News: भाजपा ने विमल नेगी की रहस्यमयी मौत पर कुल्लू में निकाला कैंडल मार्च

Thu, 03 Apr 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 03 Apr 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a candle march in Kullu on the mysterious death of Vimal Negi
पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी विमल नेगी की रहस्यमय तरीके से हुई मौत पर कुल्लू में  कैंडल मार्च निका
पेखू वेला और शौंग टोंग प्रोजेक्ट में हुई धांधलियां तो नहीं विमल नेगी की मौत का कारण : गोविंद
विज्ञापन


ढालपुर में ईमानदार अधिकारी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की जनता ने पावर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। शांतिपूर्ण जुलूस में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विमल नेगी ईमानदार अधिकारी थे। उनकी मौत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा किया है।
10 मार्च को लापता हुए विमल नेगी की गुमशुदगी के बाद उनकी तलाश में सरकार का रवैया निराशाजनक रहा। उनके परिवार वालों ने दो बार मुख्यमंत्री से उनकी जल्द तलाश की प्रार्थना की। कहा कि उसके बाद उनके परिवार ने थक हार कर उनकी खबर देने वालों को एक लाख का इनाम घोषित करना पड़ा, मगर 9 दिन बाद विमल नेगी का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत पांच दिन पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट में विमल नेगी के उच्च अधिकारियों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने शक जताया है कि कहीं पेखू वेला और शौंग टोंग प्रोजेक्ट में हुईं भारी धांधलियां विमल नेगी की मौत का कारण तो नहीं। क्या कारण है कि अभी तक सरकार और पुलिस उच्च न्यायालय की ओर से अग्रिम जमानत खारिज होने पर भी आरोपी देशराज को नहीं पकड़ पाई है। उनका परिवार और प्रदेश की जनता सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इस अवसर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, विधायक सुरेंद्र शौरी, लोकेंदर कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed