{"_id":"115c51faf02da4f6d83420bce2afd242","slug":"bjp-party-member-rusticated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधी गतिविधियों पर निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर निष्कासित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 30 Dec 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चुनावी पारा चरम पर है। एक ओर पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं, वहीं जिला भाजपा ने पंचायत चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर भाजपा के तीन सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कुल्लू जिले के आनी में पार्टी की ओर से की गई इस कार्रवाई से सियासी पारा और चढ़ गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला परिषद की आनी मंडल में चार सीटें हैं, जहां पर भाजपा के बड़े नेता जीत हासिल करने के लिए मैदान में डटे हैं। लेकिन, अपने ही प्रत्याशियों के खिलाफ हो रहे चुनाव प्रचार को लेकर जिला भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके बाद पार्टी ने तीन बड़े पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में पूर्व मंडलाध्यक्ष आनी कुशाल चौहान, पूर्व कोषाध्यक्ष आनी मंडल हेमंत और जिला युवा मोर्चा महामंत्री आनी किशन ठाकुर हैं।
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि जिला भाजपा ने सर्वसम्मति से निर्णय के बाद आनी में पार्टी के तीन पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। इन पदाधिकारियों को छह साल तक के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन