फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP celebrates Bihar victory in Manali

Kullu News: मनाली में भाजपा ने मनाया बिहार विजय का जश्न

Sat, 15 Nov 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Bihar victory in Manali
पतलीकूहल (कुल्लू)। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा मनाली मंडल ने शनिवार को पतलीकूहल में मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर विजयी रैली निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया। जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज और गुंडागर्दी को पीछे छोड़कर सुशासन और विकास को चुना है।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने समाज को बांटने की कोशिश की लेकिन बिहार की जनता ने ऐसे ओछे हथकंडों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की 202 सीटों की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और मोदी-नीतीश की जोड़ी की लोकप्रियता को दर्शाती है। इस मौके पर नरोत्तम ठाकुर, दानविंद्र सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, चंद्रा प्रधान, धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा, नग्गर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास और जनजातीय मोर्चा के भगवान दास नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed