फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bipasha won in solo dance, Kajal won in fashion show

Kullu News: एकल नृत्य में बिपाशा, फैशन शो में काजल ने मारी बाजी

Sat, 15 Mar 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bipasha won in solo dance, Kajal won in fashion show
हरिपुर कालेज में केंद्रीय छात्र परिषद द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक  कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छ
हरिपुर कॉलेज में हुआ छात्र परिषद का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में केंद्रीय छात्र परिषद ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतरध्वनि का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली मुख्यातिथि थीं। महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष तनीषा ने प्राचार्य डॉ. शैफाली और शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग का स्वागत किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल नृत्य, एकल गान, नाटी, सामूहिक नृत्य, फैशन शो, टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। नाटी में अंशुल के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलक, सत्या के समूह ने द्वितीय स्थान पाया। सामूहिक नृत्य में विशाल और कनिका ने प्रथम स्थान पाया। रिया और डिंपल द्वितीय स्थान पर रहे। एकल गान में रोशना ने प्रथम, जबकि किरण द्वितीय स्थान पर रहीं। एकल नृत्य में बिपाशा ने प्रथम, रिद्धिमा और स्नेहा ने द्वितीय स्थान पाया। फैशन शो गर्ल्स में काजल ठाकुर प्रथम, रिधिमा दूसरे स्थान पर रहीं। फैशन शो बॉयज कैटिगरी में अंशुल ने पहला, शुभम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टैलेंट हंट में सिद्धांत ने बांसुरी वादन में प्रथम, गिटार में सार्थक प्रथम और मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। मंच संचालन में रोहन प्रथम, कृति वर्मा और मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय छात्र परिषद की उपाध्यक्ष ज्योति ने प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ, छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed