फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bina Devi became District Council President

Kullu News: जिला परिषद अध्यक्ष बनीं बीना देवी

Thu, 11 Jul 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bina Devi became District Council President
लाहौल-स्पीति में चुनी गई जिला परिषद् अध्यक्ष बीना देवी।-संवाद
फोटो सहित ....
विज्ञापन

दूसरे उम्मीदवार मोना देवी सहित तीन सदस्यों ने किया निर्वाचन प्रक्रिया का बहिष्कार
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल की निगरानी में पूरी हुई चुनाव की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जिला परिषद अध्यक्ष के पद पर बीना देवी को चुना गया है। बीना देवी शांशा वार्ड की सदस्य हैं। इस दौरान काजा वार्ड से दूसरे उम्मीदवार मोना देवी सहित तीन अन्य सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन भी वापस नहीं लिया।
वीरवार को जिला मुख्यालय केलांग में जिला परिषद भवन में उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी राहुल कुमार की निगरानी में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में 9 सदस्यों में से 8 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार शांशा से बीना देवी तथा वार्ड नंबर नौ काजा से मोना देवी ने जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। इस बीच मोना देवी ने आपत्ति दर्ज करवाई कि बीना देवी अध्यक्ष पद के लिए योग्य नहीं हैं क्योंकि वह अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई थीं जबकि अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए अगर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के दोनों प्रमाण पत्र हैं तो वह अध्यक्ष पद के लिए योग्य हैं। इस दौरान मोना देवी सहित तीन सदस्य असंतुष्ट रहे और उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। साथ ही अपना नामांकन भी वापस नहीं लिया। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीना देवी को पांच मत मिले और उन्हें लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें पद एवं गोपनीयता की भी शपथ दिलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed