फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhootnath doublelane bridge samples sent to Dubai

भूतनाथ डबललेन पुल के सैंपल भेजे दुबई

Wed, 27 Oct 2021 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bhootnath doublelane bridge samples sent to Dubai
कुल्लू। जिला मुख्यालय के भूतनाथ में तीन साल से बंद पड़े क्षतिग्रस्त डबललेन पुल के पांच टेस्ट किए गए हैं। विगत सोमवार और मंगलवार को पुल का अंतिम टेस्ट किया गया। भार क्षमता जांचने समेत पुल के सभी पांच टेस्ट पूरे हो गए हैं। अब इसके सैंपल लेकर एक्सपर्ट टीम ने दुबई भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सैंपल की रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर आएगी। रिपोर्ट के आधार पर पुल का आगामी मरम्मत कार्य किया जाएगा। फ्रीसिंनेट मेनार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और लोनिवि की एक्सपर्ट टीम ने पुल के विभिन्न हिस्सों के सैंपल लिए हैं। हालांकि भार क्षमता जांचने के बाद पुल के जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य जारी है। दस करोड़ के बजट से बने इस पुल की मरम्मत पर 2.68 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में दिन-रात हर घंटे पुल के अलग-अलग हिस्सों पर 30 टन का टिपर खड़ा किया गया। इससे एक्सपर्ट टीम ने स्थिर भार क्षमता के अलावा इसकी अधोसंरचना की जांच भी की। इससे पहले टीम ने पुल के चार अन्य टेस्ट किए हैं। इनमें स्लॉट विधि, कोर निष्कर्षण, प्रभाव तथा परत की किस्मों का टेस्ट शामिल है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टेस्ट रिपोर्ट सही रहने पर शेष मरम्मत कार्य डेढ़ माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि एक्सपर्ट टीम ने पुल के हर पहलु पर जांच की है। सैंपल कंपनी के मुख्य कार्यालय दुबई जांच के लिए भेजे गए हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed