फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhagwat story starts in Devta Narasimha temple

Kullu News: देवता नारसिंह मंदिर में भागवत कथा शुरू

Sat, 13 Jul 2024 04:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat story starts in Devta Narasimha temple
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के सुल्तानपुर स्थित पंडित बेहड़ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 जुलाई तक किया जाएगा। शनिवार को देवता नारसिंह के मंदिर में कथा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने देवता नारसिंह और माता परमेश्वरी जोगणी के समक्ष शीश नवाया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा से एक दिन पूर्व हनुमान के मंदिर रामशिला से लेकर देवता नारसिंह के मंदिर सुल्तानपुर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। शनिवार को मंदिर में पूजा-पाठ के बाद श्रीमद्भागवत कथा शुरू की गई। देवता नारसिंह के कारदार पंडित मदन लाल भारद्वाज ने कहा कि 13 से 21 जुलाई तक रोजाना दोपहर बाद मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 21 जुलाई को हवन की पूर्णाहुति से कथा का समापन होगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed