{"_id":"65e9b0f5e6223e9fc2042829","slug":"banjar-town-will-be-connected-to-sewerage-facility-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118297-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीवरेज सुविधा से जुड़ेगा बंजार कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीवरेज सुविधा से जुड़ेगा बंजार कस्बा
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग 5.5 करोड़ की राशि करेगा खर्च, 10,000 की आबादी होगी लाभान्वित
सीवरेज योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू, टेंडर किए आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के बंजार निवासियों के लिए राहत की खबर है। अब कस्बा शीघ्र ही सीवरेज सुविधा से जुड़ेगा। इस पर जलशक्ति विभाग करीब 5.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। सुविधा के लिए आधुनिक स्तर का 1.00 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। साथ ही डीसिल्टिंग टैंक भी बनाया जाएगा।
सीवरेज योजना के बनने से बंजार कस्बे की 10,000 की आबादी लाभान्वित होगी। नगर पंचायत बंजार में अब तक कोई सीवरेज योजना नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर पंचायत बंजार में सात वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में करीब 1,000 से अधिक परिवार सीवरेज की सुविधा से नहीं जुड़े थे। अब सीवरेज की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
सीवरेज योजना पर राज्य सरकार धनराशि खर्च करेगी। कस्बे के लोग सीवरेज की सुविधा प्रदान करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई थी। अब बंजार के बाशिंदों को सीवरेज को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी। जल शक्ति विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। सीवरेज योजना के धरातल पर उतरने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
....
सीवरेज स्कीम को शुरू करने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 12 मार्च तक ठेकेदार अपने टेंडर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत जमा कर सकते हैं। 12 मार्च को दोपहर बाद टेंडर खोले जाएंगे। नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले ठेकेदार को काम अवार्ड किया जाएगा। -विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग