{"_id":"6a22a9f57c42ac772203ad86","slug":"banjar-college-ranked-fifth-in-tier-2-category-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178068-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टियर-2 श्रेणी में बंजार कॉलेज को पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टियर-2 श्रेणी में बंजार कॉलेज को पांचवां स्थान
विज्ञापन
बेहतर रैंकिंग हासिल कर कॉलेज ने बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट (एसएआर) 2025 में राजकीय महाविद्यालय बंजार ने बेहतर रैंकिंग हासिल की है। महाविद्यालय ने टियर-2 श्रेणी में प्रदेशभर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। एसएआर के माध्यम से सरकारी महाविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षण, छात्र गतिविधियों, शोध, नवाचार, प्रशासनिक दक्षता तथा संस्थागत विकास जैसे विभिन्न मानकों पर किया जाता है। विशेष बात यह है कि जिला कुल्लू से रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाला एकमात्र महाविद्यालय जीडीसी बंजार है। महाविद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि इस सफलता के पीछे शिक्षकों की अथक मेहनत, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा एसएआर समिति के सदस्यों का समर्पण और सुव्यवस्थित कार्य प्रमुख कारण रहे हैं। कहा कि एसएआर सभी हितधारकों और आम जनता की जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर आईक्यूएसी टैब के अंतर्गत भी उपलब्ध है। संवाद