फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banala village... 35 years later, heavy rains again caused wounds

Kullu News: बनाला गांव... 35 साल बाद फिर जख्म दे गई भारी बारिश

Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Banala village... 35 years later, heavy rains again caused wounds
भूस्खलन के चलते गांव के नौ परिवारों ने छोड़ा घर, एक गोशाला भी ढही
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग, सरकार और जिला प्रशासन प्रभावितों को दें उचित मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले का बनाला गांव समय के एक पुराने जख्म को फिर से जी रहा है। 35 साल पहले बारिश ने गांव को उजाड़ दिया था। वही मंजर एक बार फिर लौट आया है।
नौ परिवारों को अपने घरों से उजड़ना पड़ा, एक गोशाला ढह गई, पेड़ों की जड़ें तक बह गईं। पहाड़ों ने फिर दिखाया कि वह जब टूटते हैं तो सिर्फ जमीन ही नहीं, रिश्ते भी दरकते हैं। गांव के लोग अब भी इंतजार में हैं कि क्या इस बार सरकार सुनने आएगी या फिर मुआवजा फिर से किसी फाइल में दब जाएगा।

गांव में भूस्खलन से एक गोशाला गिर गई। इसमें रखी गाय और अन्य पशु बाल-बाल बच गए। लोग इन्हें समय रहते दूसरी जगह ले गए हैं। भले ही चार दिनों से मौसम खुल गया है लेकिन बीच-बीच में बारिश होने से लोग सहमे हुए हैं। भूस्खलन लगातार जारी है। अब तक नौ परिवार घर खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। ग्रामीण धर्म सिंह, किशोरी लाल, ढेब राम, केवल, रेवती नंद, बेली राम, कमलू राम, जगदीश ठाकुर, सुंदर सिंह, भगवान सिंह और संजय कुमार ने कहा कि 30 अगस्त से चार सितंबर तक बारिश से भारी भूस्खलन हो गया है। इसमें देवदार और सफेदा के हरे-भरे दब गए हैं। उन्होंने कहा कि 1990 से 1993 तक यह गांव लगातार बारिश से प्रभावित रहा है। चार घर भूस्खलन से ढह गए थे। सेब बगीचों के साथ लगभग 100 बीघा जमीन मलबे में तब्दील हो गई थी। इसका ग्रामीणों को आज तक न तो मुआवजा मिला और न ही लोगों को जमीन मिली थी। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से बनाला गांव के लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय पंचायत प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि पंचायत इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेजेगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि नुकसान का जायजा लेकर राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed