फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban on organizing big events in the district

जिले में बड़े समारोह के आयोजन पर रोक

Fri, 07 Jan 2022 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Ban on organizing big events in the district
कुल्लू। अब जिले में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैंपल लिए जाएंगे। इसकी निगरानी सभी उपमंडलों के एसडीएम स्वयं करेंगे। जिले में बड़े समारोह के आयोजनों पर आगामी आदेशों तक रोक लग गई है।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने के बाद उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने टास्क फोर्स की बैठक में सख्ती बढ़ा दी है। इस बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित रहे, जबकि समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी व खंड चिकित्सा अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत कुछ बंदिशें लगाई हैं, जिनकी पालना सुनिश्चित बनाना जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार के आयोजन की सूचना कोविड पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और समस्त एसडीएम नियमित तौर पर पोर्टल की निगरानी करेंगे। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश भी दिए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की जहां आवश्यकता होगी, वहां पर तुरंत बनेंगे। कम से कम 10 संपर्कों का पता लगाना जरूरी है। जहां पर भी कोरोना बढ़ता है, वहां तुरंत कंटेनमेंट जोन बनाकर संपर्क सैंपल पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों व आम लोगों से सैंपलिंग में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश के अलावा जिला नोडल अधिकारी डॉ. अतुल व डॉ. डोगरा बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अब फिर सक्रिय होंगी टीमें
उपायुक्त ने सभी एसडीएम को जिले में कोविड-19 से जुड़ी समस्त टीमों को पुन सक्रिय करने को कहा। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ऑक्सीजन प्लांटों के नियमित संचालन की जरूरत पर बल दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में 1500 एलपीएम के दो संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed