फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bailey bridge ready in Jagrai drain

Kullu News: जगराई नाले में बैली ब्रिज बनकर तैयार

Sat, 13 Jul 2024 04:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge ready in Jagrai drain
अब बरसात में बरशैणी पंचायत का नहीं कटेगा संपर्क
विज्ञापन

14 लाख की लागत से बना पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के पुलगा के जगराई नाला में 100 फुट लंबा बैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बैली ब्रिज के निर्माण पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। नाले में बाढ़ आने की स्थिति में अब बरशैणी पंचायत का संपर्क नहीं कटेगा। मणिकर्ण-बरशैणी सड़क में अब तक नाले पर अस्थायी सड़क बनाकर वाहन आरपार हो रहे थे।
बैली ब्रिज बनने के बाद बरशैणी पंचायत के लोगों को राहत मिलेगी। पुल की लंबे समय से मांग उठ रही थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने पुल का टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरू करवाया। अब पुल बनकर तैयार है। बीते साल जुलाई में आपदा के दौरान सड़क बाधित हो गई थी। लोगों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नाले में कई जगह बने पुल और छोटी पुलियों को नुकसान पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन

...
मणिकर्ण-बरशैणी के बीच आने वाले जगराई नाले में बैली ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अभी इस बैली ब्रिज से वाहन नहीं भेजे जाएंगे। कुछ दिनों के बाद बैली ब्रिज से वाहन आर-पार होंगे। बैली ब्रिज के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed