फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Babeli in Kabaddi, Mazhat in Volley-one winner

Kullu News: कबड्डी में बबेली, वाॅलीबाल में मझाट-एक विजेता

Sun, 26 Mar 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Babeli in Kabaddi, Mazhat in Volley-one winner
हरिपुर/कुल्लू। जिले की ऊझी घाटी में सरसेई जबाड़ी मेले का देव परंपरा से समापन हो गया है। तीन दिन तक चले जबाड़ी मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवी-देवताओं का दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


सरसेई जबाड़ी मेला देवता वासुकी नाग के सम्मान में मनाया जाता है। इस साल मेले की शोभा बढ़ाने देवता वीरनाथ, देवता पिऊली नाग, माता खंडासनी, माता नीलासूरी, माता कोटली के अलावा क्षेत्र के अन्य देवी-देवता भी लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे। देव मिलन के उपरांत सभी देवी-देवता रविवार को अपने देवालयों की ओर लौटे।
विज्ञापन

जबाड़ी मेले को रोमांचक बनाने के लिए कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं के सभी मुकाबले बारिश होने के कारण नहीं खेले गए। ऐसे में जो टीमें खेल पाई हैं, उन टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को ही विजेता घोषित किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता में बबेली तथा वॉलीबाल में मझाट-एक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेला कमेटी एवं ग्राम पंचायत प्रधान सरला देवी ने कहा कि तीन दिन तक चले जबाड़ी मेले का समापन हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed