फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   avinash and pravin win badmintion pratiyogita

अविनाश-प्रवीण ने अपने नाम किया बैडमिंटन डबल का खिताब

Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
avinash and pravin win badmintion pratiyogita
केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। मृकुला आर्ट एंड कल्चरल क्लब की ओर से उदयपुर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नायब तहसील शांता कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन के युगल मुकाबले में अविनाश-प्रवीण की जोड़ी ने अभिषेक - प्रमोद की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। कैरमबोर्ड में रजनीश-सुभाष विजेता और सुरेंद्र-मोती लाल उपविजेता रहे। टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में राजेंद्र ने वीर सिंह को हराकर पहला स्थान झटका। वहीं, युगल में राजेंद्र-वीर सिंह की जोड़ी ने विनोद-सुभाष को हराकर पहला स्थान पाया। क्लब के खेल सचिव विनोद तोफा ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में नेहरू युवा केंद्र ने एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लाहौली संस्कृति की खूबसूरत छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ के प्रधान दिनेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतिस्पर्धाओं में लोकनृत्य में गरजा पीती सांस्कृतिक दल प्रथम, राजकीय महाविद्यालय कुकुमसरी द्वितीय, आईटीआई उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक एकल लोकगीत में वुधीशा प्रथम, उषा द्वितीय, आरती तृतीय स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान किशन हंस, धनिश, डॉ. अनिता, राम सिंह थामस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed