फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto fare may increase, proposal sent to ADM

Kullu News: बढ़ सकता है ऑटो का किराया, एडीएम को भेजा प्रस्ताव

Wed, 04 Jun 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Jun 2025 04:50 AM IST
विज्ञापन
Auto fare may increase, proposal sent to ADM
बस किराये के बाद अब ऑटो का सफर भी हो सकता है महंगा
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से की सिफारिश
गौरीशंकर
कुल्लू। बस किराये के बाद अब कुल्लू में ऑटो का सफर भी महंगा हो सकता है। ऑटो यूनियन ने इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा है। जिसे अतिरिक्त उपायुक्त के पास प्रेषित कर दिया है, जहां यह प्रस्ताव विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार अब मामले को लेकर बैठक बुलाई जाएगी और उस बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
प्रस्ताव में ऑटो यूनियन ने दलील दी है कि ऑटो का किराया काफी वर्ष पहले निर्धारित किया गया था, जो वर्तमान परिदृश्य में फिर से निर्धारित किया जाना चाहिए और इससे कुछ ऑटो संचालकों की ओर से मनमाने दाम वसूले जाने के मामले में भी विराम लग जाएगा। दूसरी तरफ किराया बढ़ जाने से लोगों का ऑटो में सफर करना महंगा हो जाएगा। जबकि इससे पहले बस किराये में वृद्धि की गई है जिसका जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है । ऐसे में अब ऑटो का किराया बढ़ जाने से लोगों की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी। हालांकि अभी ऑटो यूनियन का यह प्रस्ताव विचाराधीन है, लेकिन अगर ऑटो का किराया बढ़ता है तो निश्चित रूप से स्थानीय लोगों पर काफी आर्थिक बोझ झेलना पडे़गा।
विज्ञापन

वर्तमान में यह है स्थिति
वर्तमान में ऑटो संचालकों की ओर से वसूले जा रहे किराये की बात करें तो अभी भी प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए किराये से अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। प्रशासन ने ढालपुर से सरवरी के लिए 40 रुपये किराया निर्धारित किया है जबकि ऑटो संचालकों की ओर से 50 रुपये लिया जा रहा है। इसी तरह ढालपुर से अखाड़ा बाजार के लिए 50 की जगह 60 रुपये, ढालपुर से रामशिला के लिए 70 रुपये की जगह 80-90 रुपये वसूले जा रहे हैं। ढालपुर से बदाह के लिए 80 की जगह 100 से 150 रुपये लिये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बाक्स,

ऑटो का किराया वर्ष 2012 के बाद रिवाइज नहीं हुआ है । इस कारण ऑटो यूनियन की ओर से किराया रिवाइज कर बढ़ाने की मांग की है। इससे ओवर चार्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं होगी और ऑटो संचालकों को भी इसका फायदा मिलेगा।

-भूषण ठाकुर, अध्यक्ष ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन कुल्लू
बाक्स,
ऑटो यूनियन की ओर से किराया बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव आया है जिसे एडीएम कुल्लू को आगे भेज दिया है। इस संदर्भ में एडीएम कुल्लू बैठक बुलाएंगे और उसमें ही इसका निर्णय होगा।
-राजेश भंडारी, आरटीओ कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed