फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto drivers robbing people's pockets in the city

शहर में लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ऑटो चालक

Mon, 23 May 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers robbing people's pockets in the city
कुल्लू के ऑटो में नहीं लगी है कोई रेट लिस्ट।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में ऑटो चालक सवारियों से तय कीमतों से अधिक किराया वसूल कर रहे हैं। कुल्लू शहर में ऑटो चालक मनमाना किराया लेकर लोगों की जेब पर सरेआम डाका डाल रहे हैं। प्रशासनिक और परिवहन विभाग के आदेश है कि ऑटो में रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए, लेकिन इसे भी ठेंगा दिखाया जा रहा है।
शहर में चलने वाले सैकड़ों ऑटो में रेट लिस्ट भी गायब है, जिस स्थान का किराया 30 रुपये निर्धारित है, उसकी जगह 50 रुपये लिए जा रहे हैं। किसी भी स्टेशन का किराया 30 रुपये से कम नहीं है, इससे ऊपर ही वसूला जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बिना किसी प्रशासनिक आदेश के बढ़ा हुआ किराया लिया जा रहा है, जिससे जनता परेशान है।
विज्ञापन

कुल्लू शहर में सभी स्थानों का अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है। निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई करने का प्रावधान भी है। इसके बावजूद ऑटो चालक सवारियों से मनमाना किराया ले रहे हैं। अगर कोई इसका विरोध करता है, तो ऑटो चालक कहते हैं कि यूनियन ने किराया बढ़ाया है। पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है। रेट लिस्ट दिखाने को कहें तो उनका जवाब मिलता है कि हमारे पास नहीं है। स्थानीय निवासी अरुण, महेंद्र, रोशन, अमित, संतोष, गौरव, निखिलेश ने कहा कि अंतरराज्यीय बस अड्डा सरवरी से ढालपुर का किराया 50 से 60 रुपये लिया जा रहा है। इसी तरह अस्पताल तक 70 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने परिवहन विभाग से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला ध्यान में नहीं है। अगर यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है, उस पर कार्रवाई होगी।
-हेमचंद वर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, एचआरटीसी
इस तरह की शिकायतें मिली हैं। मनमाना किराया वसूलने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए जनता का सहयोग मांगा है। यात्री ऑटो में सफर करने से पूर्व चालक से किराया पूछें और रेट लिस्ट जांचे। अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो का नंबर नोट करें और ऑटो नंबर के साथ यूनियन और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत करें। परिवहन विभाग को चाहिए कि वह ऑटो का निरीक्षण करें। मनमानी करने और दस्तावेज पूरे न होने वाले ऑटो चालकों का परमिट रद्द करे।

-राज कुमार ठाकुर, शहर में किस स्थान का कितना किराया, प्रदेश चेयरमैन और जिलाध्यक्ष ऑटो-रिक्शा यूनियन
परिवहन विभाग नहीं कर रहा निरीक्षण
मनोज कुमार ने कहा कि ऑटो चालक लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद परिवहन विभाग निरीक्षण नहीं कर रहा है।
महंगाई के बीच होना पड़ रहा परेशान
राहुल ने कहा कि कुल्लू शहर में ऑटो चालक लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। महंगाई में मनमानी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
औचक निरीक्षण कर काटे जाएं चालान
पंकज ने कहा कि परिवहन विभाग शहर में चल रहे ऑटो का औचक निरीक्षण करें। रेट लिस्ट न होने पर ऑटो चालक का बाकायदा चालान काटे।
कुल्लू शहर में चल रहे 300 ऑटो
जिला मुख्यालय कुल्लू में लगभग 300 ऑटो चल रह हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग ने इनका दायरा 20 किलोमीटर निर्धारित किया है। कुल्लू से रायसन, कुल्लू से बजौरा तक ऑटो चलते हैं। हालांकि अप्रैल 2021 में ऑटो यूनियन ने नया किराया निर्धारित किया है। इसके बावजूद ऑटो चालक निर्धारित रेट से अधिक किराया ले रहे हैं।
शहर में किस स्थान का कितना किराया
स्थान किराया वसूले जा रहे दाम
ढालपुर-सरवरी 40 रुपये 50 रुपयेे
ढालपुर-अखाड़ा बाजार 50 रुपये 60 रुपयेे
ढालपुर-रामशिला 70 रुपयेे 80-90 रुपयेे
ढालपुर-परिधि गृह 30 रुपये 50 रुपयेे
ढालपुर-गांधीनगर 40 रुपयेे 50-60 रुपयेे
ढालपुर-शास्त्रीनगर 50 रुपयेे 60 रुपयेे
ढालपुर-बदाह 80 रुपये 100 रुपयेे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed