फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   attempt of theft in temple

फुअारी बाबा के मंदिर में चोरी का प्रयास

Mon, 10 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मनाली, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला/मनाली, कुल्लू Updated Mon, 10 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
attempt of theft in temple

चोरों ने रविवार रात विश्व धरोहर गांव नग्गर के समीप जाणा मार्ग पर स्थित फुआरी बाबा के मंदिर के ताले तोड़ डाले। हालांकि, ग्रामीणों ने दोनों को मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो चोर मंदिर में डाका डालने के मकसद से पहुंचे।

विज्ञापन


 दोनों ने मंदिर के ताले भी तोड़ डाले। वे मंदिर में स्थापित देवता नरसिंह की अष्टधातु की मूर्ति तक पहुंचने के लिए अंतिम ताला तोड़ रहे थे कि मंदिर के समीप कुटिया में रह रहे बाबा को मंदिर की ओर से लोहे के कुंडे और ताले तोड़ने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मोबाइल पर पुजारी अमन शर्मा को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद समस्त ग्रामीणों ने दोनों चोरों को चारों ओर से घेर लिया। हालांकि, लोगों की आहट पाते ही उन्होंने भागने का पूरा प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के आगे उनकी एक न चली। लिहाजा, ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि एक की पहचान नग्गर निवासी विक्रांत और दूसरे की पहचान चंबा निवासी शेर मुहम्मद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed