फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ATM snatched from worker by becoming a fake police officer

नकली पुलिस अधिकारी बन कामगार से छीना एटीएम

Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
ATM snatched from worker by becoming a fake police officer
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के पतलीकूहल में एक शातिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बिहार के कामगार का एटीएम छीनकर उसके खाते से 4500 रुपये की राशि उड़ाकर ले गया। शातिर खाकी रंग की वर्दी पहनकर ऑटो में आया था। इसके बाद शातिर ने कामगार को रोका और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने शातिर के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजेश मुखिया पुत्र अर्जुन निवासी वार्ड-11 मकुन, जिला सहरसा बिहार ने बताया कि वह रामकृष्ण पुत्र रामदास निवासी नेरी तहसील कुल्लू के घर में किराये पर रहता है। पीड़ित सोमवार को पतलीकूहल में उपचार करवाने के लिए आया। लगभग 2:30 बजे एक व्यक्ति ऑटो में बैठकर आया। उसने खाकी रंग की पर्दी पहनी थी। उसे बताया कि वह पुलिस वाला है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत है। शातिर ने कामगार से खाते में कितने पैसे हैं, इसके बारे में पूछा। इसके बाद एटीएम से पैसे चेक करने के लिए ले गया। इसमें 4500 रुपये की राशि थी। इसके बाद शातिर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और एटीएम छीना। कुछ देर बाद कामगार को मोबाइल फोन पर एसएमएस आया। यह 4500 रुपये की राशि एटीएम से निकालने के बारे में था । पीड़ित ने बताया कि शातिर का चेहरा सीसीटीवी कैमरा में रिकॉड हुआ है। उसने पुलिस से शातिर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed