फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atal Tunnel closed for tourists, vehicles stopped in Nehru Kund

Kullu News: अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, नेहरुकुंड में रोके वाहन

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel closed for tourists, vehicles stopped in Nehru Kund
मनाली के सोलंग में हो रही ताजा बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटक।-संवाद
फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे हजारों पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी रही। इस कारण सड़क पर वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है।
पर्यटकों को सोलंगनाला तक फोर बाई फोर वाहनों में भेजा जा रहा है। इससे आगे सिर्फ लाहौल की बुकिंग लेकर आए पर्यटकों और आपातकाल स्थिति वाले लोगों को फोर बाई फोर वाहनों में भेजा जा रहा है। सामान्य वाहनों को पुलिस ने नेहरुकुंड में ही रोक दिया है। इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में पर्यटकों का मेला लग गया है। फोर बाई फोर वाहनों में हजारों पर्यटक सोलंगनाला पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ में स्किड होने के कारण वाहन इससे आगे नहीं जा सके। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इस साल मनाली और आसपास के इलाकों में अधिक बर्फबारी नहीं हुई है। फातरु, धुंधी और अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में बर्फ के दीदार को पर्यटक पहुंच रहे है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी अधिक होने के कारण सड़क की हालत सही नहीं हैं। लिहाजा, वाहनों को नेहरुकुंड तक ही भेजा जा रहा है। इससे आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन भेजे गए। आपातकाल स्थिति और लाहौल की बुकिंग लेकर अ रहे पर्यटक लाहौल की ओर भी भेजे जा रहे है। पर्यटन व्यवसायी रोशन, प्रियंका, जय चंद आदि ने बताया कि बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंक दी है। बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed