{"_id":"653410ce68061b2ff10cdf38","slug":"arush-bali-stood-first-in-mathematics-olympiad-kullu-news-c-89-1-ssml1015-9513-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गणित ओलंपियाड में आरुष, बाली रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गणित ओलंपियाड में आरुष, बाली रहे प्रथम
Sat, 21 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के कटराई स्कूल में बाल विज्ञान मेलें में मॉडल के वारे में जानकारी देते छात्र।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं में शनिवार को 31वां बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय सम्मेलन में शिक्षा खंड नग्गर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि देव नालवा ने पुरस्कार देकर नवाजा।
विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल मनाली के मानस ने प्रथम, डे स्टार स्कूल मनाली की हबीबा खान ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर स्कूल की शगुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनगां के आरुष ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर की अलिशा ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर की तनवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस मनाली के समर्थ बाली ने पहला, डे स्टार मनाली की नव्या बख्शी ने दूसरा, इसी स्कूल की तनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीपीएस मनाली के नीरज धीमान ने पहला, डे स्टार स्कूल के मनमोहन ठाकुर ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली की कशिका तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञान गतिविधियों के कनिष्ठ वर्ग में डे स्टार मनाली की नव्या ठाकुर ने प्रथम, डीएवी स्कूल कटराईं के विक्रम ने द्वितीय और डीपीएस मनाली के सोहम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में डीसी मनाली की सृष्टि राठी प्रथम, डे स्टार मनाली की आकृति सिंह द्वितीय और इसी स्कूल के अखिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी मनाली के सक्षम शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं के अमन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के अभिषेक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। संवाद