फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists of Nepal gathered

Kullu News: नेपाल के कलाकारों ने बांधा समां

Fri, 06 Sep 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Artists of Nepal gathered
कुल्लू। नेपाल के साथ भारत का भ्रातृ संबंध है। नेपाल भारत का छोटा भाई है। सांस्कृतिक आदान प्रदान से हम अपने संबंधों को अधिक मजबूत करेंगे। यह बात प्रवासी साझा मंच हिमाचल और सूत्रधार कला संगम की ओर से कलाकेंद्र में आयोजित किए हरतालिका तीज उत्सव में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल्लू के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में हरतालिका तीज का आयोजन किया गया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नेपाल और भारत की मैत्री को मजबूत बनाने में अहम भूमिका मिलेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में प्रवासी साझा मंच को सांस्कृतिक परेड में हिस्सा लेने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान नेपाल के कलाकारों के साथ-साथ हिमाचल के कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

उत्सव में नेपाल और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। दोपहर दो बजे तक बारिश के कारण कार्यक्रम में खलल पड़ा। कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ है। प्रवासी साझा मंच हिमाचल राज्य समिति के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड वीरेंद्र शर्मा, सूत्रधार के अध्यक्ष दिनेश सेन सहित कई अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed