{"_id":"5fdcb50c8ebc3e3c9429dea7","slug":"arrest-kullu-news-sml3549057176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाला धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। भुंतर तहसील के तहत आने वाले दियार के एक व्यक्ति के साथ टावर लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के सोनारपुल जिले से गिरफ्तार किया है। एक साल पहले शातिर से इस ठगी को अंजाम दिया था।
3 अगस्त 2019 को दियार के 56 वर्षीय शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसे 4 जून 2019 को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी का कर्मी बतलाया और टावर लगाने की बात कही। कहा कि दियार गांव में उनकी कंपनी को टावर लगाने के लिए जगह चाहिए। इसके लिए कंपनी उन्हें बीस लाख रुपये देगी। उनके छोटे बेटे को गांव दियार में ही कंपनी नौकरी देगी। लेकिन कंपनी ने इन्हें पहले 19500 रुपये उनके खाते में डालने के लिए कहा। उसके बाद 117000 रुपये और फिर 352000 रुपये जमा करने को कहा, जो उसने जमा किए। लेकिन जब वह दस लाख रुपये जमा करने को बार-बार कहने लगा तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद व्यक्ति ने ठगी की शिकायत भुंतर थाना में की। धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। कुल्लू पुलिस की एक विशेष टीम पश्चिम बंगाल के सोनारपुर जिला पहुंची। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना आरोपी कमल कृष्णा मोंडल (51), पुत्र नागेंद्र नाथ मोंडल, निवासी अरुणाचल सड़क, पश्चिम बंगाल को पकड़ा। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को सोनारपुर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू लाया जा रहा है। आरोपी के पास दो बैंक चेकबुक, 2 सिम कार्ड, मोबाइल आदि रिकवर किया है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी के शातिरों से सावधान रहने को कहा है।