फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apply for crop insurance by 15th December

Kullu News: फसलों का बीमा करवाने के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 25 Oct 2024 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
Apply for crop insurance by 15th December
कृषि विभाग ने जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

गेहूं की फसल पर बीमा राशि 60000 प्रति हेक्टेयर होगी
..........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कृषि विभाग कुल्लू ने रबी सीजन की फसलों के बीमा को लेकर तारीखें निर्धारित कर दी हैं। किसान गेहूं, जौ और लहसुन की फसल का बीमा करवा सकते हैं। वीरवार को कृषि उपनिदेशक कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि गेहूं की फसल पर बीमा राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी। इसके लिए प्रीमियम राशि 72 रुपये प्रति बीघा रहेगी। जौ की फसल पर बीमा राशि 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा इसका प्रीमियम 60 रुपये प्रति बीघा होगा। दोनों फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक होगी। लहसुन की फसल पर बीमा राशि दो लाख प्रति हेक्टेयर रहेगी और प्रीमियम राशि 800 रुपये प्रति बीघा है। इसके लिए बीमा करवाने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर रहेगी। उन्होंने जिले के किसानों से आग्रह किया कि फसलों का बीमा जल्द से जल्द करवा लें। उन्होंने कहा कि किसान अधिक जानकारी के लिए विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बीमा करवाने के लिए कृषि बीमा कंपनी से भी 70188- 06168 और 86298-02474 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed