{"_id":"68af3a250809bd27040ca72e","slug":"apples-worth-crores-stuck-in-closed-roads-hard-earned-crops-rotting-in-trucks-kullu-news-c-89-1-klu1002-155575-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंद सड़कों में फंसा करोड़ों का सेब, ट्रकों में सड़ रही मेहनत की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंद सड़कों में फंसा करोड़ों का सेब, ट्रकों में सड़ रही मेहनत की फसल
Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में भारी बारिश ने 600 करोड़ रुपये के सेब कारोबार पर खड़ा किया संकट
अब मंडियों में दाम गिरने का खतरा बना, आढ़ती और कारोबारी झेल रहे हैं घाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद पड़ी सड़कों ने 600 करोड़ रुपये के सेब कारोबार पर संकट खड़ा कर दिया है। मंडियों और ट्रकों में खरीदा गया सेब और सब्जी सड़ने के कगार पर है।
कुल्लू-मंडी मार्ग पर बजौरा से औट-थलौट तक सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। इनमें भरे फल अब खराब होने लगे हैं। इससे न केवल किसानाें-बागवानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि आढ़ती और कारोबारी भी भारी घाटे का सामना कर रहे हैं।
आलम यह है कि अगर मार्ग खुल भी जाए तो सेब और अन्य फल-सब्जियों के अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। इससे सीधे तौर पर आढ़तियों और कारोबारियों को नुकसान होगा। जिले की भंतुर, बंदरोल, पतलीकूहल सब्जी मंडियों में जो सेब आढ़तियों और कारोबारियों ने खरीदा है, वह पूरा ट्रकों में फंसा है। कारोबारियों के अनुसार वर्तमान में करीब एक सप्ताह भर से कुल्लू-मंडी के रास्ते में बजौरा से औट-थलौट तक 1500 से 2000 गाड़ियां खड़ी हैं।
विज्ञापन
--
किसानों-बागवानों के साथ आढ़तियों पर भी पड़ी मार
आढ़ती यूनियन के लाेगों की मानें तो वर्तमान में बगीचे से तुड़ान कर सड़क पर ट्रकों में ही करोड़ों का सेब और अन्य फल-सब्जियां फंसी हैं। इससे सिर्फ किसान-बागवान ही नहीं, आढ़तियों से लेकर कारोबारी भी नुकसान झेल रहे हैं।
--
सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली थी लेकिन मौसम ने खलल डाल दिया। सड़कें बंद होने से कारोबारियों का खरीदा सेब सड़कों पर ट्रकों में फंसा है। कई बागवान दूसरे राज्यों की मंडियों में सेब ले जा रहे थे लेकिन उनकी गाड़ियां भी फंसी हैं। - सोहन लाल, आढ़ती भुंतर सब्जी मंडी
--
भारी बारिश के कारण जिले भर में सड़कें बंद हैं। इस कारण स्थिति ऐसी बनी हुई है कि करोड़ों रुपये का सेब सड़कों पर गाड़ियों में ही फंसा हुआ है। इससे कारोबारियों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। - नीमे राम, अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन भुंतर