{"_id":"68b1e460389c87f9aa03e8cf","slug":"apples-sold-at-rs-50-per-kg-in-bhuntar-vegetable-market-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155739-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 50 रुपये किलो बिका सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 50 रुपये किलो बिका सेब
Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में सेब की पैकिंग करने में जुटे पैकर।-संवाद
हाईवे के टूटने से बंदरोल में बंद रहा कारोबार
कीमतें आधा होने से बागवानों में छाई मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगातार हो रही बारिश और कुल्लू-मंडी के बीच अवरुद्ध हो रहे हाईवे से सेब सीजन पर संकट के बादल छा गए हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में शुक्रवार को कारोबार बंद रहा जबकि भुंतर सब्जी मंडी में रॉयल सेब 50 रुपये प्रतिकिलो बिका।
व्यापारियों का सेब समय पर दूसरे राज्य की मंडियों में न पहुंचने से सब की कीमतें आधा हो गई हैं। सेब के दाम आधा होने से घाटी के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। शुक्रवार को सब्जी मंडी भुंतर में सेब की बोली करीब सुबह 8:00 बजे शुरू हुई। छोटे और मध्यम आकार का सेब 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिका। लारज साइज के सेब की 50 रुपये तक बोली लगी। सेब के साथ अनार की भी मार्केट में मंदी रही।
व्यापारी कुल्लू-मंडी के बीच अवरुद्ध हो रहे हाईवे को देखते हुए खुलकर सेब नहीं खरीद रहे हैं। इसका खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। बागवान सुभाष ठाकुर, अमर चंद, प्रताप ठाकुर, देशराज, नवीन, ओम प्रकाश शर्मा, प्यारे लाल, खेमे राम, नंद लाल ने कहा कि लगातार हो बारिश के चलते सेब सीजन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि सेब को अगर जल्दी नहीं निकाला गया तो यह पेड़ों से गिरना शुरू हो जाएगा। खराब मौसम और अवरुद्ध सड़कों ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि रॉयल सेब 50 रुपये प्रतिकिलो बिका। बागवान मौसम और सड़कों की स्थिति को देखते हुए मंडियों में लाएं।
विज्ञापन
--