{"_id":"672e39c60fe040117b03e38b","slug":"apple-business-declined-due-to-climate-change-in-the-district-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134409-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिले में जलवायु परिवर्तन से घटा सेब कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिले में जलवायु परिवर्तन से घटा सेब कारोबार
Fri, 08 Nov 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में जलवायु परिवर्तन से नगदी फसल सेब के उत्पादन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जिले में वर्ष 2023-24 में 51 लाख 43,000 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ है।
इससे जिले में 412 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिले में 2022-23 में 72 लाख 55,137 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। इससे करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। कुल्लू खंड में 17,98,778, नग्गर में 24,81,660, बंजार में 10,49,700, आनी में 10,2,500 और निरमंड खंड में 9,22,500 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। इसके मुकाबले साल 2023-24 में कुल्लू खंड में 13,12,900, नग्गर खंड में 19,44,500, बंजार खंड में 7,35,600, आनी में 6,25,000 व निरमंड खंड में 5,25,000 सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ। यह गत वर्ष से 30 फीसदी तक कम रहा। इस संबंध में बागवानी उपनिदेशक डॉ. मीना ठाकुर ने बताया कि जलवायु परिवर्तन ने सेब के उत्पादन को प्रभावित किया है। जिस तरह से अब लोग सघन बागवानी की ओर बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले तीन-चार वर्षों में सेब के उत्पादन में अधिक बढ़ोतरी होगी।
--