फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Another part of the road connecting Bhootnath Bridge collapsed

Kullu News: भूतनाथ ब्रिज को जोड़ने वाली सड़क का एक और हिस्सा ढहा

Wed, 27 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 27 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Another part of the road connecting Bhootnath Bridge collapsed
कुल्लू में ब्यास नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल यातायात के लिए बंद।-संवाद
हनुमानी बाग की सुरक्षा दीवार गिरने से बस्ती को बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारी बारिश के चलते भुतनाथ ब्रिज को जोड़ने वाली सड़क दूसरी जगह से भी ढह गई है। हालांकि, करीब 60 मीटर सड़क पहले ही सरवरी नदी में बह चुकी है लेकिन अब करीब 7 मीटर और सड़क का हिस्सा ढह गया है।

दोनों जगह जितनी भी सड़क का हिस्सा ढहा है, उसे 2023 की बाढ़ के बाद फिर से बनाया गया था। दो साल बाद यह हिस्सा फिर से गिर गया है। इससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार पुल के साथ का हिस्सा ढहा है। इसे 2023 में क्रेटवाल लगाकर बनाया गया था। यह बारिश की मार नहीं झेल पाया। हनुमानी बाग की तिब्बतियन कॉलोनी को सुरक्षित करने के लिए लगाई सुरक्षा दीवार का हिस्सा भी ढह गया है। दीवार का हिस्सा ढहने से हनुमानी बाग की बस्ती को खतरा हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बार ब्यास का पानी इतना अधिक था कि यह नदी के किनारे लगाई सुरक्षा दीवार से ऊपर से होते हुए मकानों और बस्ती में घुस गया। इससे घरों में भी काफी नुकसान हुआ है। कई घरों को खाली करना पड़ा है। बुधवार सुबह से हालात सामान्य हैं। लोग बस्ती में लौटकर पानी को बाहर निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed