फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Another foreigner arrested in 6 kg chitta case

छह किलो चिट्टा मामले में एक और विदेशी गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Another foreigner arrested in 6 kg chitta case
कुल्लू। पुलिस को छह किलो चिट्टे के केस में एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने नाइजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली में अपने नाम से फ्लैट चिट्टे के कारोबार के लिए तस्करों को दिया था। पुलिस ने चार महीने बाद इसे दिल्ली से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आइवरी कोस्ट के नागरिक को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास 6.297 किलो चिट्टा और 362 ग्राम गांजा बरामद किया था। छानबीन में पुलिस ने पाया कि चिट्टे के धंधे के लिए नाइजीरियन नागरिक ने अपने नाम से फ्लैट लिया है। जब कुल्लू पुलिस ने इसके ठिकाने पर छापा मारा तो उसी दिन से यह अपराधी ठिकाना बदल चुका था। इसकी तलाश पुलिस चार महीनों से कर रही थी। आखिरकार वीरवार को आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलते ही इसे दिल्ली से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान अफाइफूल नवाकाइवे (23) निवासी हाउस नंबर 129, इयाजो रोड, नाइजीरिया के रूप मे हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 25, 35 और विदेश एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

फाइल नंबर 19 का जोड़
शहरी कांग्रेस कमेटी बंजार ने दुआला में शोक सभा कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत के पूर्व मनोनीत पार्षद टीसी महंत ने उन्होंने प्रदेश एक समान विकास किया। इस दौरान कोठी चैहणी वार्ड जिला परिषद सदस्य मान सिंह, अनमोल कुमार कुंजलाल राणा, ज्ञान सागर, चंद्रवल्लभ नेगी, कृष्णा देवी, सुखदास नैयर, चेतराम वीर, संगत राम आर्य, तरसेम गुप्ता, गुलशन कुमार, महिला कांग्रेस बंजार की अध्यक्षा छाया ठाकुर, पार्षद उर्मिला नेगी, बबीता कश्यप, सरला देवी, यज्ञ चंद्र भूमासी, संजय कपूर, अनीता, मोहन लाल, पुष्पा, सेस राम, टेकचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed