{"_id":"65e9b6e04b5e0723f20b1b0e","slug":"ankush-groups-powerful-performance-in-group-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118304-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंकुश ग्रुप की समूह नृत्य में दमदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंकुश ग्रुप की समूह नृत्य में दमदार प्रस्तुति
Thu, 07 Mar 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। समय के साथ स्वयं को अपडेट नहीं करने वाले इतिहास के पन्नों में सिमट जाएंगे। मोबाइल ने युवा पीढ़ी की दिनचर्या को सर्वाधिक प्रभावित किया है। बदलते परिवेश में ब्लैक बोर्ड शिक्षा प्रणाली को बदलने और उसके स्थान पर कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता है।
यह बात वीरवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नंदलाल शर्मा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन-2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिपहॉप, एकल और समूह नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गजल और भजन गायन में क्षितिज को प्रथम, उनिस्का को द्वितीय, एकल नृत्य में सरोज को पहला, यामिनी को दूसरा, एकल गायन में यश प्रथम, सृष्टि द्वितीय स्थान पर रहीं।
एकल नृत्य (हिपहॉप) में तनु एवं विशाल ने पहला और श्रुति ने दूसरा, समूह नृत्य में अंकुश ग्रुप ने प्रथम, विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के छात्र रह चुके डॉ. नंदलाल ने कहा कि जो कक्षा में पीछे रहता है, वह भी अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरत आत्म विश्वास और कठिन परिश्रम की होती है। सफलता मंदिर-मस्जिद में माथा टेकने से नहीं, बल्कि परिश्रम करने से मिलती है।
विज्ञापन
यदि मैं मंदिर-मस्जिद में मात्र माथा टेकता तो राजकीय महाविद्यालय के सामान्य छात्र से उच्चतर शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक नहीं बनता। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. यशपाल महंत, सैंज कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुजाता, डॉ. बृजबाला, डॉ. आरके सिंह, प्रो. सोम किशन, डॉ. राकेश राणा, डॉ. रामनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद