{"_id":"666c23ceeb73e4cae50b7ead","slug":"anganwadi-workers-did-not-receive-salary-for-3-months-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124687-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 महीने से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से पड़ रहा गुजरना, जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन महीने से मानदेय नहीं मिल पाया है। इन कार्यकर्ताओं को केंद्र के कोटे का मानदेय नहीं दिया गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। कभी राज्य, तो कभी केंद्र का बजट समय पर जारी न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वक्त पर मानदेय नहीं मिल रहा है।
इस कारण उन्हें बच्चों की स्कूल फीस और रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश की ओर से बजट जारी होने पर एक साथ मानदेय मिल जाता था। तीन माह से चल रही गड़बड़ी से मानदेय वक्त पर नहीं मिल रहा है।
प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन ने सरकार से मांग की है कि व्यवस्थित तरीके से मानदेय को समय पर जारी किया जाए। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आचार संहिता के चलते बजट जारी नहीं होने से मानदेय के भुगतान में देरी हुई है। अब बजट जारी हो चुका है। दो दिन के भीतर तमाम कार्यकर्ताओं को मानदेय जारी कर दिया जाएगा। संवाद