{"_id":"6251cb1d898cee6c2e0ae077","slug":"amarujala-abhiyan-education-kullu-news-sml4052153173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान शिक्षा : कोरोना में खोया आत्मविश्वास, अब मनोबल बढ़ाने की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान शिक्षा : कोरोना में खोया आत्मविश्वास, अब मनोबल बढ़ाने की शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग और काउंसलिंग से लौट रहा खोया आत्मविश्वास
शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रमों से विद्यार्थी हो रहे तनाव मुक्त
अतिरिक्त कक्षाएं और प्रतियोगिताएं भी कार्यक्रमों में की शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कोरोना काल के दो सालों में विद्यार्थियों ने आत्म विश्वास खोया है। अब विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षक प्रयास कर रहे हैं।
संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखा जा रहा है। शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूलों व संस्थानों में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताओं समेत खेल गतिविधियों को शामिल किया गया है। बता दें कि दो साल बाद विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ने का मौका मिला है। ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के कारण विद्यार्थी तनाव में रहे हैं, लेकिन अब ऑफलाइन कक्षाओं और कार्यक्रमों में उपस्थिति से विद्यार्थियों का यह तनाव काफी हद तक दूर हो रहा है।
उधर, छोटी कक्षाओं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। जिसके बाद स्कूलों में दोबारा कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के अलावा उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए काउंसलिंग और योग कक्षाओं को भी दिनचर्या में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के वक्ता भी विद्यार्थियों की स्कूलों में विशेष काउंसलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
योग, खेल से तनाव किया दूर
छात्रा प्ररेणा ने कहा कि दो सालों तक स्कूल न लगने के कारण विद्यार्थियों में तनाव की समस्या बढ़ी है, लेकिन शिक्षकों ने उनका मनोबल बढ़ाने में मदद की है। कहा कि योग व खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का तनाव दूर हुआ है।
अभिभावकों ने किया प्रोत्साहित
नितिन ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इसके लिए उनके अभिभावकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया है। मनोबल बढ़ने पर वह बिना डरे वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
विशेष काउंसलिंग से बढ़ा मनोबल
हर्षिता ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षण संस्थान बंद रहे, जिसके कारण विद्यार्थियों का मनोबल कम हुआ है। अब शिक्षण संस्थान खुलने पर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विशेष काउंसलिंग की जा रही है, इससे मनोबल बढ़ा है।
शिक्षण गतिविधियों में करना पड़ा बदलाव
द पायोनियर क्लासेज के प्रबंध निदेशक शुभम शर्मा ने कहा कि शिक्षण गतिविधियों में बदलाव करना पड़ा है। विद्यार्थियों को आसानी से समझ आए इस तरह से पाठ्यक्रम को सरल बनाना पड़ा है। इसके अलावा विद्यार्थियों की विशेष काउंसलिंग की जा रही है।