{"_id":"666c1c4ea1d723cfe80be93b","slug":"alumni-organization-made-action-plan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124693-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पूर्व छात्र संगठन ने बनाई कार्य योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पूर्व छात्र संगठन ने बनाई कार्य योजना
विज्ञापन
बंजार महाविद्यालय में की बैठक, विद्यार्थी हित में लिए फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में पूर्व छात्र संगठन की बैठक हुई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। बैठक में पूर्व शैक्षणिक सत्र 2023-24 की गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया गया।
कार्यों और व्यय की समीक्षा की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कार्य योजना भी बनाई गई। इसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा गुणवत्ता, खेलकूद, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
पूर्व छात्र संगठन के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय बंजार में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए योजना तैयार की गई है। कहा कि आगामी शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों को किस प्रकार विद्यार्थियों के हित में रखते हुए संचालित किया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सतीश कुमार, टीकम राम, विकास कुमार, रमा नंद आदि उपस्थित रहे। संवाद