{"_id":"672e3a43135c04d2f4074076","slug":"all-three-accused-sent-on-five-day-police-remand-kullu-news-c-89-1-ssml1012-134413-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे तीनों आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे तीनों आरोपी
Fri, 08 Nov 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। बंदूक चोरी मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कुल्लू पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से तीनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
हालांकि, पुलिस ने सात दिन की रिमांड देने की अर्जी दी थी, मगर कोर्ट ने 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। अब पुलिस तीनों से बंदूक चोरी के पीछे के मकसद के बारे में पूछताछ करेगी। जिला मुख्यालय से 12 बोर की छह बंदूकें चोरी होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। संवाद