फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   all god see in rath yatra of dausira

पहली बार रथयात्रा में शामिल होंगे सभी देवी-देवता

Sun, 02 Oct 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Sun, 02 Oct 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार पहली बार मेले में आने वाले सैकड़ों देवी-देवता एक साथ नजर आएंगे। दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान सभी देवी-देवता देवरथ मैदान में शामिल होकर उत्सव की शोभा को बढ़ाएंगे। करीब साढ़े तीन सौ साल पुराने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में 35 से 40 देवी-देवता ही भाग लेते आए हैं। जो कुल देवताओं की उपस्थिति का मात्र 20 प्रतिशत है। देवी देवताओं के इस महाकुंभ में देवताओं के स्वरूप को देखते हुए इस बार भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में सभी देवी देवताओं को शामिल होने के निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि जिला के आमजन भी चाहता है कि विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व में सभी देवी-देवताओं के दर्शन के साथ हों और ऐसा रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान ही संभव है। दशहरा उत्सव समिति के साथ जिला देवी-देवता कारदार संघ भी इस पहल को आगे आया है। कारदार संघ के जिला प्रधान दोत राम ठाकुर ने कहा है कि दशहरा उत्सव समिति अगर इस तरह का निर्णय लेती है तो संघ पूरा समर्थन करेगा। दशहरा के पूर्व होने वाली जिला देवी देवता कारदार संघ की बैठक में सभी देवी देवताओं के कारदारों को इस बारे में आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान सभी देवी-देवताओं के रथ मैदान में शरीक होने से मुख्यातिथि के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और शोधकर्ता भी दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा में इस बात को सुनिश्चित करने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे। वहीं, जिला वासी सेस राम आजाद, टेक सिंह, तेज राम, जगदीश ठाकुर, हीरा लाल, राजेंद्र कुमार, राकेश शर्मा,  शेर सिंह, लाल चंद ठाकुर और खेम राम का कहना है कि जिलाभर के देवी देवताओं की भागीदारी से ही दशहरा उत्सव की विश्व भर में पहचान है। ऐसे में रघुनाथ की भव्य रथयात्रा और ऐतिहासिक लंका दहन के मौके पर सभी देवी-देवताओं की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और देव समाज को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


यह एक अच्छा कदम होगा। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के साथ बैठक की जाएगी और प्रशासन अपने स्तर पर भी देवी देवताओं के कारदारों को अवगत करवाएगा। दशहरा को पहले से अच्छा और सफल बनाने के लिए प्रशासन हर कदम उठाएगा जिसे दशहरा उत्सव की शान बढ़े।
विज्ञापन

             -युनूस उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed