फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   AIIMS experts will examine the eyes of patients in Raison.

Kullu News: रायसन में एम्स के विशेषज्ञ जांचेंगे मरीजों की आंखें

Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
AIIMS experts will examine the eyes of patients in Raison.
7 से 21 फरवरी तक करेंगे उपचार और ऑपरेशन, घर-द्वार मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीजों को साथ लेकर आना होगा अपना आधार कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में नेत्र रोगों से ग्रस्त मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में सेवाएं देंगे।
चिकित्सक 17 से 21 फरवरी तक मरीजों का मर्ज जांचेंगे और पांच दिन तक मरीजों का उपचार किया जाएगा। हालांकि, साल में दो से तीन बार रायसन अस्पताल में एम्स के चिकित्सकों की ओर से मरीजों का उपचार किया जाता है। इस साल 2025 का यह पहला चरण होगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि रायसन नेत्र अस्पताल में पांच दिन तक एम्स के चिकित्सक मरीजों की आंखों की जांच करेंगे। इस दौरान मोतियाबिंद या आंखों की रोशनी से संबंधी कोई समस्या मरीज में पाई जाएगी तो उसके मौके पर ही चिकित्सक ऑपरेशन भी करेंगे। नेत्र रोग विशेषज्ञों से उपचार करवाने के लिए रायसन अस्पताल आने वाले मरीजों को आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य रहेगा। उधर, अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनियल ने कहा कि 17 से 21 फरवरी तक रायसन में एम्स दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार और ऑपरेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं देने से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के मरीजों को घर-द्वार सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed