फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   agriculture

सेब सीजन में 15 हजार प्रवासी मजदूरों को मिला रोजगार

Sat, 31 Aug 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
agriculture
कुल्लू जिला में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर है। सेब की पैकिंग में जुटे मजदूर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। सूबे के सेब उत्पादक जिलों में इन दिनों सीजन चरम पर है। इसके चलते सेब की हजारों पेटियां प्रतिदिन कुल्लू जिले से बाहर देश की विभिन्न मंडियों में बिकने के लिए जा रही हैं। ऐसे में सेब तोड़ने, डिब्बे बनाने, पैकिंग से लेकर लोडिंग, अनलोडिंग में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 15 हजार मजदूरों को सेब सीजन के चलते अस्थायी रोजगार मिला है।
विज्ञापन

राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर सहित पड़ोसी देश नेपाल के हजारों मजदूरों को विभिन्न क्षेत्रों के सेब बगीचों में काम करते हुए देखा जा सकता है। पतलीकूहल, बंदरोल, भुंतर, बंजार, आनी की खेगसू सब्जी मंडी हजारों प्रवासी मजदूरों से भरी पड़ी है। मजदूरों को सेब सीजन में 500 रुपये दिहाड़ी के साथ दो वक्त का खाना फ्री दिया जा रहा है। कई बागवानों ने प्रवासी मजदूरों के रहने का प्रावधान भी मुफ्त में किया है। सेब का सीजन अक्तूबर माह तक चलेगा। ऐसे में मजदूर जुलाई से लेकर अक्तूबर तक अच्छी कमाई कर लौट जाएंगे। जिले में प्रतिवर्ष सेब की लाखों पेटियां निकलती हैं। इस सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है। बागवान सुनील कुमार, जतिंद्र ठाकुर, राकेश कुमार, पन्ने लाल, हरीश शर्मा, टेक राम, मानचंद, गोपाल सिंह और हुक्म राम ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन के लिए उनके पास प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूरों को 500 रुपये दिहाड़ी के साथ दो वक्त का खाना भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेब का सीजन अक्तूबर महीने तक चलेगा।
विज्ञापन

सीजन में अच्छी कमाई करेंगे मजदूर
बागवानी विभाग के उपनिदेशक राकेश गोयल ने कहा कि सेब सीजन में जहां बागवानों की आमदनी हो रही है, वहीं सीजन में हजारों प्रवासी मजदूरों को भी अस्थायी तौर पर रोजगार मिल रहा है। अक्तूबर माह के आखिर तक सेब सीजन चलेगा। ऐसे में सीजन में स्थानीय और प्रवासी मजदूरों को अच्छी दिहाड़ी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंपर फसल, लंबे समय तक चलेगा सीजन
इस बार सेब की बंपर फसल है, जिसका सीधे तौर पर बागवानों के साथ मजदूरों को भी लाभ मिल रहा है। पिछली बार फसल कम होने के चलते सेब सीजन सितंबर में ही निपट गया था। लेकिन इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का तुड़ान अभी शुरू हुआ है। ऐसे में सीजन लंबा चलेगा, जिससे मजदूरों की दिहाड़ियां अधिक लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed