फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Afternoon tourists can go out to see snow

दोपहर बाद बर्फ देखने निकल सके सैलानी

Wed, 27 Oct 2021 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Afternoon tourists can go out to see snow
रोहतांग/ कुल्लू। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मनाली की ऊंची चोटियों सहित लाहौल में कई स्थानों पर फिर हिमपात हुआ है। जिला कुल्लू में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज से लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों से घाटी में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। लाहौल घाटी में सुबह 11 बजे तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। इसके बाद मौसम खुला और मनाली सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने राहत की सांस ली है। दोपहर बाद पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर का रुख किया और ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। मौसम खुलने के बाद एचआरटीसी केलांग की निरीक्षक टीम ने केलांग से लेकर टनल के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी तक का निरीक्षण किया। इसके बाद ही मनाली और केलांग के बीच बस सेवा बहाल की गई। दोनों तरफ से वाहनों के साथ बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि घाटी में मौसम बदल रहा है। ऐसे में आम लोग व सैलानी अटल टनल के साथ घाटी के संवेदनशील इलाकों का रुख मौसम भांपकर करें। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बर्फबारी से टनल व इसके आसपास फिसलन का खतरा रहता है। ऐसे में सैलानी सफर करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed