फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After waiting for twenty years the dream of a paved road will be fulfilled

Kullu News: बीस साल इंतजार के बाद पूरा होगा पक्की सड़क का सपना

Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
After waiting for twenty years the dream of a paved road will be fulfilled
नग्गर-चचोगी सड़क की टारिंग काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों के साथ उपस्थित मनाली विधायक भुवनेश्वर
टारिंग का काम शुरू, छह महीने में सात करोड़ से पूरा होगा नग्गर-चचोगी सड़क का कार्य
विज्ञापन

विधायक गौड़ ने किया भूमि पूजन, पक्की सड़क से ग्रामीणों को होगा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। नग्गर पंचायत के तहत नग्गर-चचोगी सड़क अब पक्की होगी। ग्रामीणों को इसके लिए 20 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। अब लोक निर्माण विभाग इसे जल्द पक्का करेगा।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगी भूमि को विभाग के नाम कर दिया है। विभाग सड़क की टारिंग पर करीब सात करोड़ का बजट खर्च करेगा। शुक्रवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने टारिंग कार्य का भूमि पूजन किया। नग्गर पंचायत के प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सड़क को पक्का करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। ग्रामीणों का करीब 20 साल बाद यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क के पक्का होने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

देव आस्था के ऐतिहासिक स्थल देवता कृष्ण मंदिर (ठावा) जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवाजाही में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि सड़क की टारिंग के अलावा सुरक्षा दीवारें, पाइप कल्वर्ट, सलैब कल्वर्ट, क्रैश बैरियर और पैरापिट भी लगाए जाएंगे। कहा कि विभाग ने यह कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उपमंडल अधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा, एसडीओ केडी कश्यप, बीडीसी नग्गर खेख राम ठाकुर, बीडीसी सदस्य नग्गर कुंदन ठाकुर, हरिंद्र ठाकुर, केहर चंद कायस्था, विक्रांत नेगी, उत्तम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चचोगी के ग्रामीणों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। 20 साल पहले उनके पिता दिवंगत राजकृष्ण गौड़ के कार्यकाल में इस गांव तक सड़क पहुंचाई गई थी। अब इसकी टारिंग का कार्य पूरा होने जा रहा है। ग्रामीणों को चकाचक सड़क पर अपने उत्पाद सब्जी मंडी ले जाने में आसानी होगी। सड़क के पक्का होने से गांव में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। -भुवनेश्वर गौड़, विधायक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed