{"_id":"62978db747fcf135ed5ecf4c","slug":"after-the-test-now-the-round-for-the-report-kullu-news-sml4107578199","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट के बाद अब रिपोर्ट के लिए चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट के बाद अब रिपोर्ट के लिए चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों का टेस्ट भी मर्ज बढ़ा रहे हैं। क्रस्ना लैब ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लिए टेस्ट सैंपलिंग शुरू कर दी है, लेकिन मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
लैब में लिए गए टेस्ट के सैंपल जांच के लिए फिलहाल मोहाली भेजे जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद मिल रही है। ऐसे में मरीजों को एक दिन टेस्ट करवाने और दूसरे दिन टेस्ट की रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बता दें कि क्रस्ना लैब में विगत सोमवार से टेस्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है, लेकिन सैंपल की रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बरकरार है। पूर्व में टेस्ट के लिए भटकना पड़ रहा था और अब रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की सरकारी लैब में सुबह 11:30 बजे तक ही टेस्ट के लिए मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं और टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन दोपहर 2:00 बजे के बाद दी जाती है, जबकि क्रस्ना लैब में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक टेस्ट की सुविधा दी जा रही है, लेकिन सैंपल रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है। तीमारदार सोहन लाल, मुकेश, शिवम, अशोक ने कहा कि अस्पताल में पहले एसआर लैब में 24 घंटे टेस्ट सुविधा प्रदान की जाती थी। अब तीमारदारों को मरीजों के टेस्ट करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कहा कि सरकारी लैब में बारी नहीं आती और एसआर लैब की जगह स्थापित नई लैब में रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ने कहा कि क्रस्ना लैब के सेटअप में समय लगेगा। मरीजों की सुविधा के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए मोहाली भेजा जा रहा है। इसी वजह से टेस्ट की रिपोर्ट में समय लग रहा है।